GautambudhnagarGreater noida news

श्री द्रोणाचार्य पी.जी. कॉलेज में हरियाली तीज पर मेहंदी प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

श्री द्रोणाचार्य पी.जी. कॉलेज में हरियाली तीज पर मेहंदी प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

दनकौर। श्री द्रोणाचार्य पी.जी. कॉलेज, दनकौर में हरियाली तीज के अवसर पर छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा, कलात्मक अभिव्यक्ति और भारतीय लोक-संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पारंपरिक और आधुनिक मेहंदी डिजाइनों के माध्यम से अपनी कला एवं सृजनात्मक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में कॉलेज के सचिव रजनीकान्त अग्रवाल तथा उपप्राचार्या एवं आई.क्यू.ए.सी. समन्वयक डॉ. रश्मि गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिता का आयोजन गृह विज्ञान विभाग की डॉ. निशा शर्मा के संयोजन में किया गया।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. प्रीति रानी सेन, डॉ. अजमत आरा एवं हनी शर्मा शामिल रहीं। निर्णायकों ने मेहंदी डिजाइनों की मौलिकता, सौंदर्य, कलात्मकता, स्वच्छता और प्रस्तुतीकरण सहित विभिन्न मानकों के आधार पर विजेताओं का चयन किया।प्रतियोगिता में सायना (बी.एससी.) ने प्रथम, रीना (बी.ए.) ने द्वितीय तथा मुस्कान (बी.एससी.) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को कॉलेज के सचिव रजनीकान्त अग्रवाल ने पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर रजनीकान्त अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं से जुड़े ऐसे आयोजन छात्राओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सहभागिता की भावना को भी मजबूत करते हैं।उपप्राचार्या डॉ. रश्मि गुप्ता ने सभी प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भारतीय त्योहारों और लोक परंपराओं पर आधारित रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ-साथ उनकी सृजनात्मक सोच, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। हरियाली तीज की उत्सवी और सांस्कृतिक भावना को मेहंदी के रंगों में साकार करते हुए कार्यक्रम के दौरान कहा गया—

“सावन की फुहार, तीज का त्योहार,

मेहंदी के रंगों से सजे खुशियों का संसार।”

कार्यक्रम पूरे उत्साह, सौहार्द और गरिमापूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button