जिला कांग्रेस कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
जिला कांग्रेस कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

ग्रेटर नोएडा। आजादी के महापर्व 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, गौतमबुद्ध नगर की ओर से बिसरख स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया, जबकि पंडित जवाहरलाल नेहरू सहित अनेक नेताओं ने आजादी के संघर्ष के दौरान लंबे समय तक जेल में रहकर देश की स्वतंत्रता के लिए योगदान दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीरों के बलिदान को याद करने के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध भी कराता है। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुकेश शर्मा, दुष्यंत नागर, चौधरी चरण सिंह, नीरज लोहिया, धर्म सिंह जीनवाल, किशन शर्मा, कपिल भाटी, दयानंद नागर, रमा नैयर, सुबोध भट्ट, सचिन जीनवाल, रमेश चंद वाल्मीकि, प्रिंस भाटी, अरविंद रेक्सवाल, ओंमकार राणा, दुर्गेश कुमार, धीरा सिंह, रमेश चंद जीनवाल, जतन सिन्हा, मेहर चंद वाल्मीकि, फैजान मुखिया, जय प्रसाद, अनिल, हरेंद्र, सचिन भाटी, संदीप, आलम, ओम प्रकाश नवीन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं AICC सदस्य दीपक भाटी चोटीवाला ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखा जाना चाहिए।




