देवटा गांव निवासी ओमवीर सिंह एडवोकेट बने अखिल भारतीय ईंट व टाइल निर्माता महासंघ के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष
देवटा गांव निवासी ओमवीर सिंह एडवोकेट बने अखिल भारतीय ईंट व टाइल निर्माता महासंघ के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष
शफी मौहम्मद सैफी
ग्रेटर नोएडा।अखिल भारतीय ईंट व टाइल निर्माता महासंघ का दो दिवसीय अधिवेशन अयोध्या में आयोजित किया गया जिसमें पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम दिवस महासंघ का चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में भारतवर्ष के सभी राज्यों के अध्यक्ष महामंत्री सहित महासंघ के कार्यकारी पदाधिकारियों, ईंट निर्माता सम्मिलित हुए। जिसमें तीन वर्ष के लिए महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद हेतु गौतमबुद्धनगर से ओमवीर सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुये । महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री पद हेतु बिहार से मुरारी कुमार मन्नू निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुये । इसी तरह महासंघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पद हेतु दिल्ली से ब्रिजमोहन गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए।
निर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य चुनाव अधिकारी अतुल कुमार सिंह के द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। महासंघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के शान्तिपूर्ण निर्वाचन पर सभी पदाधिकारियों ने खुशी जताई।महासंघ के मुख्य चुनाव अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि महासंघ सम्पूर्ण भारत वर्ष के ईंट भट्टे वालो की समस्याओं के समाधान के लिये उच्चस्तरीय प्रयास करेगा। भारत वर्ष का प्रत्येक भट्ठा स्वामी हमारे लिये महत्वपूर्ण है। सभी के हितो के लिये महासंघ सदैव सजग है। बैठक में पंजाब अध्यक्ष रमेश मोही, हरियाणा से अजीत सिंह यादव, उत्तर प्रदेश महामंत्री गोपी श्रीवास्तव, तमिलनाडु से रत्ना शेखर, आसाम से विपुल मालाकार, त्रिपुरा से विश्वजीत सरकार, जम्मू कश्मीर से अध्यक्ष अब्दुल अजीज, मध्यप्रदेश से रमेश चन्द्र प्रजापति, पश्चिम बंगाल से अशोक तिवारी व दिलीप कुमार घोष, बिहार महामंत्री इंजीनियर प्रभात, झारखण्ड से अनन्त नाथ सिंह, आन्ध्रा से के. वी. चौधरी, सहित कई गणमान्य पदाधिकारियों ने सहभाग किया।