दनकौर में भाकियू (लाल बहादुर शास्त्री) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अनीश गाजी का भव्य स्वागत, सैकड़ों लोगों ने ली संगठन की सदस्यता
दनकौर में भाकियू (लाल बहादुर शास्त्री) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अनीश गाजी का भव्य स्वागत, सैकड़ों लोगों ने ली संगठन की सदस्यता

ग्रेटर नोएडा।गौतमबुद्ध नगर के दनकौर क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (लाल बहादुर शास्त्री) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अनीश गाजी का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सबसे पहले सलारपुर अंडरपास, दनकौर पर जिला प्रभारी शाहिद भैया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया।इसके बाद गांव बल्लू खेड़ा में प्रधान राम मेहर के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अनीश गाजी का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक रागनियों का भी आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और किसानों ने भाग लिया।इस अवसर पर चौधरी अनीश गाजी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (लाल बहादुर शास्त्री) का संगठन तेजी से पूरे देश में विस्तार कर रहा है और लगभग एक दर्जन राज्यों में संगठन का विस्तार हो चुका है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा किसानों के साथ किसी भी तरह का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से किसानों को लंबित मुआवजा शीघ्र दिलाने की मांग भी की।
कार्यक्रम में युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित यादव, युवा छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जीशान भाटी, मेरठ मंडल अध्यक्ष बलराज भाटी, गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह कसाना, प्रदेश उपाध्यक्ष जाकिर अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष हरिमोहन बढ़ाना, पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रवक्ता कैप्टन नरेश तथा वरिष्ठ नेता मनोज यादव सहित कई पदाधिकारियों का भी स्वागत किया गया।इस दौरान प्रदेश मंत्री अज्जू चौधरी, मोहसिन खान, सरजीत नागर, चांद सुल्तान, यशपाल नागर, एडवोकेट सुनील कुमार, आबिद, जाहिद, बिलाल, विकास शर्मा, जयप्रकाश कसाना, गौरव कसाना, हर्ष, शिमराज कसाना, रणवीर भाटी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अनीश गाजी की मौजूदगी में भारतीय किसान यूनियन (लाल बहादुर शास्त्री) की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।




