GautambudhnagarGreater noida news

आरडब्ल्यूए बीटा-1 ने आयोजित किया शहर का पहला ‘आम महोत्सव’, सामाजिक सौहार्द और संवाद का बना मंच

आरडब्ल्यूए बीटा-1 ने आयोजित किया शहर का पहला ‘आम महोत्सव’, सामाजिक सौहार्द और संवाद का बना मंच

ग्रेटर नोएडा । सेक्टर बीटा-1 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रविवार को सेक्टर बीटा-1 स्थित कम्युनिटी सेंटर में शहर का पहला आम महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा के विभिन्न आरडब्ल्यूए, सामाजिक संगठनों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान अतिथियों ने लंगड़ा, केसर, दशहरी और चौसा सहित विभिन्न प्रजातियों के आमों का स्वाद लिया।आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संगीता शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी संवाद, मेलजोल और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करते हैं। वहीं, आरडब्ल्यूए महासचिव हरेन्द्र भाटी ने कहा कि आम महोत्सव केवल स्वाद का उत्सव नहीं, बल्कि शहर के लोगों को एक मंच पर लाकर ग्रेटर नोएडा के विकास और जनहित के मुद्दों पर विचार-विमर्श का अवसर भी है। इससे शहर की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी।

कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आरडब्ल्यूए आगे भी समाज को जोड़ने वाले ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन प्रत्येक वर्ष होने चाहिए।इस अवसर पर संरक्षक शीतला प्रसाद, आरडब्ल्यूए

अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेन्द्र भाटी, कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी, उपाध्यक्ष राजबीर सिंह, सचिव ओम प्रकाश शर्मा, इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, एक्टिव सिटीज़न टीम के आलोक सिंह व आशीष शर्मा, फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष देवेन्द्र टाइगर, पूर्व अध्यक्ष रमन पाल सिंह, रामकला प्रधान, भीम सिंह भाटी, चौधरी जयपाल सिंह, रामबीर सिंह, अनवर हुसैन, सुनील भाटी, विधा देवी, राजेंद्र सिंह, विनय गुप्ता, सुरेंद्र बंसल, देशराज बेसौया, योगेश ठाकुर, एस.के. सैनी, जगत नागर, राकेश शर्मा, विनोद सोलंकी, पी.पी. रंजन, राधेश्याम अकेला, महेंद्र सिंह, विवेक तालान सहित सेक्टर के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button