GautambudhnagarGreater noida news

आईआईए उद्यमियों ने किया वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

आईआईए उद्यमियों ने किया वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

ग्रेटर नोएडा।इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) और शुभकर्मण एनजीओ द्वारा विकसित ‘हरित आँचल’ (साइट-सी, पुलिस चौकी के निकट स्थित पार्क) में ‘वनोत्सव’ के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व आईआईए के चेयरमैन सरबजीत सिंह ने किया। इस दौरान 80 से अधिक उद्यमियों ने फलदार एवं काष्ठ प्रजाति के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम में शिवकुमार और त्रिभुवन पटेल (डीआईसी) ने भी सहभागिता करते हुए पौधे लगाए। सभी उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल और उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया।वृक्षारोपण अभियान में प्रदीप शर्मा, जे.सी. राणा, शरद गौतम, विपिन माहना, नवीन गुप्ता, जगदीश सिंह, सुरेश जैन, प्रणय कुमार, गौरव मिंडा, अनिल कुमार और आयुष्मान कौशिक सहित अनेक उद्यमियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण और उनकी देखभाल ही पर्यावरण संरक्षण तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Back to top button