GautambudhnagarGreater Noida

फईमुद्दीन सैफी बने आम आदमी पार्टी माइनॉरिटी विंग दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष।

फईमुद्दीन सैफी बने आम आदमी पार्टी माइनॉरिटी विंग दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष।

शफी मौहम्मद सैफी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी माइनॉरिटी विंग दिल्ली प्रदेश मे फईमुद्दीन सैफी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया जिसके लिए उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। फईमुद्दीन सैफी मूल रूप से जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं लेकिन लगभग 30 वर्षों से दिल्ली में रह रहे हैं, वह सैफी समाज के संगठन में यूथ विंग के पहले अध्यक्ष बने व 9 वर्षों तक सैफी समाज यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। सैफी लंबे समय तक भाजपा में भी अनेक पदों पर रहे एवं 2017 दिल्ली नगर निगम चुनाव में दिल्ली गेट वार्ड से भाजपा प्रत्याशी रह चुके हैं। उन्होंने राज्यसभा सांसद संजय सिंह एवं एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक के नेतृत्व में 2019 में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी इससे पहले वह आम आदमी पार्टी में नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से माइनॉरिटी विंग के लोकसभा अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश माइनॉरिटी विंग में प्रदेश सचिव रहें फिलहाल वह सरकार की दिल्ली स्टेट उर्स कमेटी के सदस्य हैं, उन्होंने पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश जिला पंचायत चुनाव में, गोवा के विधानसभा चुनाव में, एवं उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।वह 2022 के नगर निगम चुनाव में मुस्तफाबाद विधानसभा के ब्रजपुरी वार्ड 245 से भी प्रबल दावेदार थे। पार्टी ने उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button