GautambudhnagarGreater noida news

17 जुलाई से संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन, किसानों के साथ खड़ी रहेगी पार्टी

17 जुलाई से संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन, किसानों के साथ खड़ी रहेगी पार्टी

ग्रेटर नोएडा। जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर ने 17 जुलाई से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर संयुक्त किसान मोर्चा के प्रस्तावित किसान आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि कांग्रेस किसानों के हर न्यायपूर्ण संघर्ष में पहले भी साथ थी और आगे भी मजबूती से उनके साथ रहेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की प्रमुख मांगें, जैसे आबादी निस्तारण, 10 प्रतिशत विकसित भूखंड, लीजबैक, बढ़ा हुआ मुआवजा, विस्थापित किसानों के अधिकार और स्थानीय युवाओं को रोजगार अब तक लंबित हैं। सरकार और प्राधिकरणों द्वारा किए गए कई वादे और समझौते भी लागू नहीं किए गए।दीपक भाटी ने कहा कि कांग्रेस किसानों के सम्मान, अधिकार और न्याय की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को 17 जुलाई से शुरू होने वाले आंदोलन में शामिल होकर किसानों का समर्थन करने के निर्देश दिए गए हैं।इस अवसर पर दुष्यंत नागर, मुकेश शर्मा, गौतम अवाना, रमा नैय्यर, नीरज लोहिया, देवेश चौधरी, महाराज सिंह नागर, निशा शर्मा, अरुण भाटी, सुबोध भट्ट सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button