ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कांग्रेस का मशाल जुलूस, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत उठी युवाओं की आवाज
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कांग्रेस का मशाल जुलूस, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत उठी युवाओं की आवाज

ग्रेटर नोएडा। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सोच से प्रेरित ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी गौतम बुद्ध नगर ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मशाल जुलूस और जनसंपर्क अभियान निकाला। यह जुलूस अरिहंत आर्डेन सोसाइटी से शुरू होकर ऐस सिटी गोलचक्कर तक पहुंचा, जिसमें छात्र-छात्राओं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं, अभिभावकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने की।प्रदीप नरवाल ने कहा कि बार-बार पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और परीक्षाओं के निरस्त होने से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से निष्पक्ष परीक्षाएं, समयबद्ध भर्तियां और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि शिक्षा और रोजगार आज हर परिवार का मुद्दा बन चुके हैं। कांग्रेस पार्टी छात्रों, अभिभावकों और बेरोजगार युवाओं की आवाज़ बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और छात्र उपस्थित रहे।




