भाजपा गौतमबुद्धनगर ने मनाया 8 वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव, विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा हुई तय
भाजपा गौतमबुद्धनगर ने मनाया 8 वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव, विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा हुई तय
शफी मौहम्मद सैफी
ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी, ज़िला गौतमबुद्धनगर द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष की उपलब्धियों के उत्सव अभियान के अंतर्गत ज़िला कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला रेड कारपेट, विप्रों गोल चक्कर के पास, ग्रेटर नोएडा में संपन्न हुई।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी रहे, जबकि अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की। मंच संचालन का दायित्व ज़िला महामंत्री दीपक भारद्वाज ने निभाया।
__________________
8 वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव: आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा
मुख्य अतिथि मानसिंह गोस्वामी ने कहा कि प्रदेश सरकार के 8 वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरे रहे हैं। इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए 24 मार्च से 14 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
________________
इन आयोजनों में निम्नलिखित प्रमुख कार्यक्रम शामिल हैं।
25 मार्च: ज़िला स्तर पर प्रेस वार्ता
27 मार्च: विधानसभाओं में प्रेस वार्ता
25-27 मार्च: ज़िला स्तर पर लाभार्थी मेला
28-30 मार्च: घर-घर संपर्क अभियान
3 अप्रैल: विधानसभा स्तर पर 5 गोष्ठियां
5 अप्रैल: ज़िला स्तर पर बाइक रैली
6 अप्रैल: पार्टी स्थापना दिवस एवं संपर्क अभियान
14 अप्रैल: ग्राम स्तर पर अंबेडकर जयंती समारोह
_____________
गौतमबुद्धनगर को अग्रणी बनाने का संकल्प
ज़िलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि भाजपा संगठन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों में गौतमबुद्धनगर ज़िला प्रथम स्थान पर रहे, इसके लिए ज़िला इकाई, मंडल इकाई, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा और ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं को विभिन्न कार्यक्रमों की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर ज़िला महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्मेंद्र कोरी, मनोज गर्ग, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री सत्येंद्र अवाना, ज़िला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर, राहुल पंडित, पवन नागर, वीरेंद्र भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, सचिन शर्मा, पवन त्यागी, ज़िला मंत्री सत्यपाल शर्मा, विकास चौधरी, गुरुदेव भाटी, अमित शर्मा, अरुण प्रधान, रवि जिंदल, महेश शर्मा, अर्पित तिवारी, चंद्रमणि भारद्वाज, वरुण धीमान, आनंद वर्धन चंदेल, नीतेश भाटी, उमेश भाटी, विमल पुंडीर, रजनी तोमर, डॉ. संगीता रावल, पंकज मंडल अध्यक्ष, मनोज भाटी, राजीव सिंघल, संजय भाटी, मनोज प्रधान, अजीत मुखिया, ओमकार भाटी, पंकज शर्मा, ओमकार भाटी, सुनील सोनिक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे इन सभी कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा से सफल बनाएंगे, ताकि प्रदेश सरकार की उपलब्धियां अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकें।