GautambudhnagarGreater noida news

भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति द्वारा के सूरजपुर क्षेत्र में जर्जर सड़कों, जल निकासी की गंभीर समस्या को लेकर निकाला पैदल मार्च 

भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति द्वारा के सूरजपुर क्षेत्र में जर्जर सड़कों, जल निकासी की गंभीर समस्या को लेकर निकाला पैदल मार्च 

ग्रेटर नोएडा ।भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति द्वारा जिला गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर क्षेत्र में जर्जर सड़कों, जल निकासी की गंभीर समस्या तथा बारिश के कारण व्यापारियों को हो रहे भारी नुकसान के विरोध में एक विशाल पैदल मार्च निकाला गया।यह पैदल मार्च सूरजपुर चौकी से प्रारंभ होकर घंटा चौक तक पहुँचा, जहाँ संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। संगठन ने प्रशासन का ध्यान क्षेत्र की बदहाल सड़कों, बरसात के पानी के उचित निकास न होने तथा व्यापारियों और आम जनता को हो रही भारी परेशानियों की ओर आकर्षित किया।धरने के दौरान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से अवगत कराया तथा समाधान की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़कों की मरम्मत एवं जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी

प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान ने

किसानों, व्यापारियों एवं आम जनता के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अक्षित शर्मा युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय कुमार राष्ट्रीय सचिव नीरज शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मजदूर सभा रोहतास शर्मा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अमरीश चौहान युवा राष्ट्रीय महासचिव नितिन पंडित युवा महासचिव पवन शर्मा मेरठ मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी जिला अध्यक्ष गौतमबुद्धनगर पुलकित सिंगल जिला अध्यक्ष मजदूर सभा शाहिद राणा युवा जिला अध्यक्ष संजीव नायक दादरी ब्लॉक अध्यक्ष लटूर नागर युवा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक यादव सौरभ यादव प्रवीण यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button