आर्यन प्रताप सिंह बने श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष
आर्यन प्रताप सिंह बने श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष

ग्रेटर नोएडा ।श्री राजपूत करणी सेना का विस्तार किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धीरज सिंह ने कारोबारी आर्यन प्रताप सिंह को जो मूलतः एटा जनपद के निवासी हैं फिलहाल ग्रेटर नोएडा की जेपी ग्रीन्स सोसाइटी में निवास करते हैं उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया। अध्यक्ष ने बताया कि आर्यन प्रताप सिंह एक कारोबारी हैं उनके आने से संगठन और समाज को मजबूती मिलेगी। उत्तर प्रदेश में करणी सेना और मजबूत होगी। वही नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ने करणी सेना के उच्च पदाधिकारियों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया और संगठन को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने यह भी बताया कि अपने पद की गरिमा का ध्यान रखते हुए अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभायेंगे और जल्द ही प्रदेश स्तर पर समाज हित में संगठन के माध्यम से कार्यक्रम कर क्षत्रिय समाज के साथ साथ सर्व समाज को साथ में लेकर चलने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।




