आशा द होप कैफ़े का दिल्ली कैंटोनमेंट में उद्घाटन
आशा द होप कैफ़े का दिल्ली कैंटोनमेंट में उद्घाटन

नोएडा। ‘आशा-द होप कैफ़े’ बुधवार से दिल्ली कैंटोनमेंट में शुरू हो गया। इस पहल को सशस्त्र बलों के परिवारों से जुड़े विशेष आवश्यकताओं वाले युवाओं को हॉस्पिटैलिटी स्किलिंग और सतत आजीविका के अवसरों के माध्यम से सहयोग देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। देवाशीष दासगुप्ता (डायरेक्टर–कॉर्पोरेट रिलेशंस, डियाजियो इंडिया (यूएसएल) ने कहा, “हमारे ‘लर्निंग फॉर लाइफ’ कार्यक्रम के माध्यम से हमने युवाओं, दिव्यांगजनों और अब सशस्त्र बलों के सदस्यों एवं उनके परिवारों के लिए हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में कौशल विकास और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया है। इस परियोजना में आवा के साथ साझेदारी कर हमें गर्व है।” यह कैफ़े यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (डियाजियो इंडिया) के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) सहयोग के अंतर्गत स्थापित किया गया है। इसका संचालन आगे आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन के मार्गदर्शन में किया जाएगा।




