GautambudhnagarGreater Noida

ग्रेटर नोएडा पहुंचे अखिलेश यादव

ग्रेटर नोएडा पहुंचे अखिलेश यादव

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को ग्रेटर नोएडा शहर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के भतीजे की शादी होने पर उनके ग्रेटर नोएडा की एटीएस पैराडिसो सोसाइटी स्थित आवास पर पहुँचकर नवदम्पति को आशीर्वाद प्रदान किया। उसके बाद उन्होंने मकोड़ा और पाली गांव का दौरा कर पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब, किसान, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और महिलाओं का शोषण हो रहा है। देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक हित के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना आवश्यक है।

Related Articles

Back to top button