ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल द्वारा आयोजित आर्टिस्टरी–2026 अंतरविद्यालयी प्रतियोगिता में एस डी आर वी कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता की प्राप्त।
ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल द्वारा आयोजित आर्टिस्टरी–2026 अंतरविद्यालयी प्रतियोगिता में एस डी आर वी कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता की प्राप्त।

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल द्वारा आयोजित आर्टिस्टरी–2026 अंतरविद्यालयी प्रतियोगिता में एस डी आर वी कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। क्लाइमेट कोर्टरूम कार्यक्रम में विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन जैसे समसामयिक विषय पर अपने प्रभावशाली तर्क एवं प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया।वहीं ग्रीन शार्क टैंक तथा नुक्कड़ नाटक प्रतियोगित में विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान अर्जित किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी विजेता विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में नवाचार, नेतृत्व क्षमता, पर्यावरण के प्रति उत्तरदायित्व तथा आत्मविश्वास का विकास करती हैं। विद्यालय परिवार ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दीं।




