GautambudhnagarGreater noida news

सिरसा गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ

सिरसा गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ

ग्रेटर नोएडा। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ग्राम सिरसा के अनुरोध पर होंडा इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से संचालित स्वाभिमान परियोजना के तहत सिरसा गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गौतम बुद्ध इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जीआईएमएस) के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान नोएडा पावर कंपनी की ओर से नए बिजली मीटर के लिए आवेदन पत्र भी भरे गए तथा पुराने लंबित मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुनील भाटी, महेश भाटी, सागर भाटी, गजब भाटी, प्रकाश प्रधान, चमन शर्मा, राजवीर भाटी, रविंद्र भाटी, लौकी भाटी, छत्रपति, जगदीश खटाना, सतवीर भाटी सहित जीआईएमएस के चिकित्सकों की टीम और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button