GautambudhnagarGreater noida news

यथार्थ हॉस्पिटल की लापरवाही से पैर गंवाने वाले ओमवीर नागर को न्याय दिलाने हेतु मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन।

यथार्थ हॉस्पिटल की लापरवाही से पैर गंवाने वाले ओमवीर नागर को न्याय दिलाने हेतु मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन।

ग्रेटर नोएडा। दनकौर के नवादा गांव निवासी ओमवीर नागर सड़क दुर्घटना में पैर फ्रैक्चर होने के बाद ओमवीर नागर का उपचार ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में कराया गया। आरोप है कि उपचार के दौरान चिकित्सीय लापरवाही के कारण उनके पैर में गंभीर संक्रमण फैल गया। पीड़ित परिवार के अनुसार कई बार अस्पताल में भर्ती होने और लगभग 9 लाख का उपचार खर्च वहन करने के बावजूद उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती गई। बाद में अस्पताल में उपचार के दौरान संक्रमण अधिक फैल जाने के कारण उनका पैर काटना पड़ा। पीड़ित को न्याय दिलाने हेतु करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिला अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) गौरव भाटी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनुराग सारस्वत को सौंपा ।करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय का कहना है कि इस घटना के बाद ओमवीर नागर स्थायी दिव्यांगता का जीवन जीने को मजबूर हैं। उनका रोजगार छिन गया है, परिवार आर्थिक एवं मानसिक संकट से गुजर रहा है तथा बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित हो रही है।

उन्होंने कहा कि पूरे मामले की समयबद्ध एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में किसी प्रकार की चिकित्सीय लापरवाही या अन्य अनियमितता सिद्ध होती है, तो संबंधित अस्पताल एवं जिम्मेदार चिकित्सकों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, आर्थिक सहायता, दिव्यांगजन योजनाओं का लाभ तथा आजीविका के लिए विशेष राहत प्रदान की जाए। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा जल्द ही पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो यथार्थ अस्पताल के मुख्य द्वार पर संवैधानिक रूप से आंदोलन करेंगे।इस दौरान बलराज हूंण ब्रह्मपाल कपासिया गौरव भाटी जितेंद्र कुमार धर्मेंद्र भाटी रोहतास नागर रिंकू बैंसला दुलीचंद नागर विजेंद्र नगर बालेश्वर नगर सुरेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button