GautambudhnagarGreater Noida

ब्राह्मण सभा (पंजी.)उत्तर प्रदेश ग्रेटर नोएडा द्वारा मनाया गया आठवां स्थापना दिवस, सांसद डॉक्टर महेश शर्मा और गीतकार संतोष आनंद हुए शामिल

ब्राह्मण सभा (पंजी.)उत्तर प्रदेश ग्रेटर नोएडा द्वारा मनाया गया आठवां स्थापना दिवस, सांसद डॉक्टर महेश शर्मा और गीतकार संतोष आनंद हुए शामिल

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। ब्राह्मण सभा (पंजी.)उत्तर प्रदेश ग्रेटर नोएडा द्वारा अपना आठवां स्थापना दिवस समारोह द रॉयल हैबिटेट सेंटर ग्रेटर नोएडा में बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर भगवान श्री परशुराम की विधिवत पूजा अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम व कवि सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें गीतकार व कवि संतोष आनंद, कवि मुकेश शर्मा, मुस्कान शर्मा, गाजियाबाद कवियित्री तुषा शर्मा ने महफिल में समा बांधा तथा सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया वरिष्ठ नागरिक सम्मान, उत्कृष्ट प्रदर्शन सम्मान एवं मेधावी बालक बालिका सम्मान मुख्य अतिथि डॉक्टर महेश शर्मा अति विशिष्ट अति विशिष्ट अतिथि अशोक बाजपेयी सांसद एवं पूर्व मंत्री, मितेश चतुर्वेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष विप्र एकता मंच,गीता पंडित चेयरमैन दादरी द्वारा वितरित किए गए तथा ब्राह्मण सभा स्मारिका ब्रह्म चेतना का विमोचन किया गया कार्यक्रम में डॉक्टर महेश शर्मा ने ब्राह्मण एकता पर बल दिया उन्होंने बताया कि ब्राह्मण समाज हमेशा ही अग्रणी और हमेशा सबको साथ लेकर चला है डॉक्टर अशोक बाजपेयी ने भी ब्राह्मण एकता पर बल दिया और कहा आगे निरंतर ऐसे कार्यक्रम होते रहना चाहिए ताकि ब्राह्मण समाज एक हो और अच्छे समाज एवं राष्ट्र का निर्माण कर सकें। मितेश चतुर्वेदी ने भी ब्राह्मण समाज की दुर्दशा के बारे में बताया और कहा कि एक रहकर ही अपना उत्थान किया जा सकता है इस अवसर पर ब्राह्मण सभा (पंजी.) के अध्यक्ष सुरेश चंद पचौरी ने बताया कि संस्था ऐसे आयोजन भविष्य में करती रहेगी उन्होंने कहा कि बहुत जल्द भगवान परशुराम भवन एवं मंदिर का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए समाज के सभी सम्मानित लोगों को एकजुट होकर तन मन धन से सहयोग करना होगा इस अवसर पर अन्य ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी तथा क्षेत्र गाजियाबाद मेरठ बुलंदशहर अलीगढ़ के एवं अन्य राज्यों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे तथा ब्राह्मण सभा के संरक्षण संरक्षक नेमचंद शर्मा अटल, धन प्रकाश शर्मा, कुलदीप शर्मा, वेद कुमारी, अनिल कुमार, बृजेश शर्मा,देवी शरण शर्मा, कवि मुकेश शर्मा ,रविकांत दीक्षित, प्रभाकांत शुक्ला, यतेंद्र शर्मा, गौरव उपाध्याय, जीपी गोस्वामी, ममता तिवारी,अखिलेश पाठक, नीरज शर्मा,चंद्रशेखर वत्स, सुभाष शर्मा, कुसुम लता, निर्वेश मुद्गल, आरती शर्मा, अनुज उपाध्याय, पंडित शिवकुमार शर्मा भी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर आरती शर्मा एवं कवि मुकेश शर्मा द्वारा किया गया

Related Articles

Back to top button