Ascent International SchoolGautambudhnagarGreater noida news

एसेंट इंटरनेशनल स्कूल में अंतरविद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, बालक वर्ग में जी.आर. ग्लोबल और बालिका वर्ग में एसेंट स्कूल बना विजेता

एसेंट इंटरनेशनल स्कूल में अंतरविद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, बालक वर्ग में जी.आर. ग्लोबल और बालिका वर्ग में एसेंट स्कूल बना विजेता

ग्रेटर नोएडा। एसेंट इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा में 27 अक्टूबर 2026 को अंतरविद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 17 विद्यालयी टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें बालक वर्ग की 14 और बालिका वर्ग की 3 टीमें शामिल रहीं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना का प्रदर्शन किया।बालक वर्ग में जी.आर. ग्लोबल स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल, सिरसा दूसरे और मेजबान एसेंट इंटरनेशनल स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, बालिका वर्ग में एसेंट इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जी.आर. ग्लोबल स्कूल दूसरे और रामाग्या स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ आपसी सहयोग की भावना विकसित करने का अवसर मिला। आयोजन ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित किया।

विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या नैना गुप्ता ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी प्रतिभागी विद्यालयों, प्रशिक्षकों, रेफरियों, अधिकारियों और सहयोगी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि एसेंट इंटरनेशनल स्कूल विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने, खेलों को बढ़ावा देने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Related Articles

Back to top button