GautambudhnagarGreater noida news

द जॉली किड्स प्री स्कूल में नवरात्रि और दशहरा उत्सव की धूम, नन्हे-मुन्नों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

द जॉली किड्स प्री स्कूल में नवरात्रि और दशहरा उत्सव की धूम, नन्हे-मुन्नों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

नोएडा/ग्रेटर नोएडा। द जॉली किड्स प्री स्कूल की सेक्टर-130, नोएडा और ओमैक्स एनआरआई सिटी, ग्रेटर नोएडा शाखाओं में नवरात्रि एवं दशहरा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों के उत्साह और मनमोहक अंदाज ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

उत्सव के दौरान बच्चों ने नृत्य के माध्यम से त्योहारों की खुशियों को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करना रहा।

विद्यालय की प्रधानाचार्या नीतिका जैन ने कहा कि त्योहार बच्चों को भारतीय संस्कृति से परिचित कराने और जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों को सिखाने का बेहतर माध्यम हैं। नवरात्रि शक्ति, साहस और सकारात्मकता का संदेश देती है, जबकि दशहरा सत्य और अच्छाई की जीत की प्रेरणा देता है। विद्यालय में पढ़ाई के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने, मंच पर प्रस्तुति देने और अपनी विरासत को समझने का अवसर मिलता है। उत्सव आनंद, सीख और उत्साह से भरपूर रहा।

Related Articles

Back to top button