GautambudhnagarGreater noida news

शारदा विश्वविद्यालय में ‘युवती सम्मेलन 2026’ का आयोजन, विकसित भारत में महिलाओं की भूमिका पर हुई चर्चा

शारदा विश्वविद्यालय में ‘युवती सम्मेलन 2026’ का आयोजन, विकसित भारत में महिलाओं की भूमिका पर हुई चर्चा

ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), मेरठ प्रांत की गौतम बुद्ध नगर इकाई की ओर से मिशन शक्ति पहल के अंतर्गत ‘युवती सम्मेलन 2026’ का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित सम्मेलन का मुख्य विषय ‘विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका’ रहा। कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण, समान अवसर, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी पर विचार रखे गए।सम्मेलन में प्रसिद्ध समाचार एंकर रुबिका लियाकत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना मिश्रा और एबीवीपी की डॉ. मनु शर्मा कटारिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

रुबिका लियाकत ने युवतियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं में अपार क्षमता और सामर्थ्य है। यदि वे कुछ करने की ठान लें, तो उन्हें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शिक्षा, समान अवसर और नेतृत्व के लिए उचित मंच मिलने पर महिलाएं परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति में अहम योगदान दे सकती हैं। महिला सशक्तीकरण विकसित भारत की मजबूत नींव है।

विशिष्ट अतिथि अर्चना मिश्रा ने कहा कि सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और उन्हें समान अवसर प्रदान करना आवश्यक है। उन्होंने युवतियों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।सम्मेलन का उद्देश्य युवतियों को उनकी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास पहचानने के लिए प्रेरित करना रहा। साथ ही महिलाओं के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदारी के महत्व पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में भाजपा गौतम बुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, समाजसेवी अजय नागर, एडवोकेट गीता चौधरी, डॉ. पल्लवी गुप्ता, डॉ. अन्वीति गुप्ता, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. सुमन लता, डॉ. रचना बंसल, स्टेट डिपार्टमेंट की हेड मिस सत्यम, आशीष सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के डीन, फैकल्टी सदस्य, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button