GautambudhnagarGreater noida news

रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा ने लगाया रक्तदान शिविर, नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा ने लगाया रक्तदान शिविर, नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

दादरी। रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा की ओर से मिहिर भोज बालिका डिग्री कॉलेज, दादरी में रक्तदान शिविर और नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान को बढ़ावा देना और युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन जीने के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में वक्ता कविता कक्कड़ ने नशीले पदार्थों के दुरुपयोग से होने वाले नुकसान और नशामुक्त जीवन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ दवाइयों के सही इस्तेमाल और उनके दुरुपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में भी जागरूक करना जरूरी है। सही जानकारी और जागरूकता के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।इस अवसर पर रक्तदान के महत्व पर भी जोर दिया गया। रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले मुख्य अतिथि, कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकों, छात्राओं और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। क्लब ने समाजसेवा के कार्यों को आगे भी जारी रखने और नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम में कपिल शर्मा, मनु जिंदल, सुमित माहेश्वरी, नेहा कक्कड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की जानकारी रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा की ओर से मुकुल गोयल ने दी।

Related Articles

Back to top button