सपाइयों ने मनाई पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती, एमएलसी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन
सपाइयों ने मनाई पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती, एमएलसी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर गुरुवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके जीवन, संघर्ष और देश के प्रति योगदान पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान मेरठ-सहारनपुर खंड स्नातक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई।समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने कहा कि भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने डीआरडीओ और इसरो में चार दशकों से अधिक समय तक अपनी सेवाएं देकर देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाइल तकनीक के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके योगदान के कारण ही उन्हें देशभर में ‘मिसाइल मैन’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से एमएलसी चुनाव की तैयारियों में जुटने और गांव-गांव जाकर मतदाताओं से संपर्क करने का आह्वान किया।
सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भाटी ने कहा कि डॉ. अब्दुल कलाम महान वैज्ञानिक होने के साथ-साथ दूरदर्शी विचारक भी थे। उन्होंने भारत को वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी पुस्तकें और विचार आज भी युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं और पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरकर जीत हासिल करने का प्रयास करेगी।
मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधान परिषद प्रत्याशी परमेन्द्र भाटी एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से शिक्षित युवा परेशान हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार बड़ी संख्या में शिक्षित मतदाता समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में जुटने और पार्टी की नीतियों को मतदाताओं तक पहुंचाने की अपील की।
कार्यक्रम में जिला महासचिव जगबीर नंबरदार, मेहंदी हसन, मिंटी खारी, कपिल ननका, विनोद लोहिया, हरवीर प्रधान, कुलदीप भाटी, अकबर खान, अवनीश भाटी, दीपक शर्मा, राजेश रोही, रोहित मत्ते गुर्जर, विकास भनोता, शैलेंद्र भाटी, अमित रोनी, लोकेश भाटी, अलीम सलमानी, डॉ. जावेद आलम, दीपक नागर, विपिन सेन, अनिल प्रजापति, हैप्पी पंडित, योगेश गौतम, जगदीश सेन, शरद वत्स, वकील सिद्दीकी, विजय गुर्जर, गौरव भाटी, आकाश राणा, अंकुर त्यागी, सोनू समानिया, रजनीश रौसा, जितेंद्र प्रजापति, महेश जाटव, सुमित बिश्नूली, नवदीप भाटी, सुनील, पवन जोगी, प्रीत शर्मा, अभिषेक चंदीला, शकील अब्बासी, अमन नागर, नीरज कुमार, दिगंबर गौतम और गौरव सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।




