सपा की जिला कार्यकारिणी घोषित, इंदर प्रधान ने जारी की पदाधिकारियों की सूची,शैलेन्द्र भाटी,कपिल ननका सैफी समेत 10 नेता बने जिला उपाध्यक्ष
सपा की जिला कार्यकारिणी घोषित, इंदर प्रधान ने जारी की पदाधिकारियों की सूची,शैलेन्द्र भाटी,कपिल ननका सैफी समेत 10 नेता बने जिला उपाध्यक्ष

ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर में अपनी नई जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है। मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान ने प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा अनुमोदित कार्यकारिणी की सूची जारी की। नई कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कार्यकारिणी सदस्य, विधानसभा एवं ब्लॉक अध्यक्षों के साथ विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए गए।
जिला उपाध्यक्ष पद पर अवनीश भाटी, दीपक शर्मा, शैलेन्द्र भाटी, कपिल ननका, विकास भनौता, मेहंदी हसन, वीरपाल नागर, लोकेश भाटी, विपिन नागर और सुनील भाटी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जगवीर नंबरदार को जिला महासचिव और मिंटी खारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, सुमित पंडित, आकाश राणा, आजाद नागर, लखन जाटव, गजेंद्र रावल, पवन जोगी, सोनू सैन, वकील सिद्दीकी, विजय गुर्जर, रामनरेश चौधरी, यशपाल शास्त्री, सन्नी प्रजापति, केशव शर्मा, शोएब राणा, फैजुल हसन, रजनीश रौसा, रूबी नागर, विक्रांत तौगड़ और इसरायल कुरैशी को जिला सचिव घोषित किया गया है।
जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बालेश्वर वाल्मीकि, गीता भाटी, प्रेमपाल रावल, देवेंद्र चौधरी, गौरव प्रधान, डॉ. मोना यादव, शादाब सलमानी, सतीश गौतम, प्रवीण तौगड़, सुनील प्रजापति, योगेंद्र देसाई, पूजा वाल्मीकि, सतीश लोहिया, रवि यादव, राहुल अली, दुर्रम यादव, मंजूर अली, अनीस चपराना, राकेश बघेल, खुर्शीद अली, तुषार सिंघल और शिवकुमार बघेल को नामित किया गया है।
विधानसभा, ब्लॉक और नगर अध्यक्षों की घोषणा
पार्टी ने रोहित मत्ते गुर्जर को दादरी विधानसभा अध्यक्ष और राजेश रोही को जेवर विधानसभा अध्यक्ष बनाया है। गौरव भाटी को दादरी ब्लॉक, नवीन विकल को बिसरख ब्लॉक, राकेश नागर को दनकौर ब्लॉक और लोकेश जनमेदा को जेवर ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
नगर अध्यक्षों में नवनीत शर्मा को ग्रेटर नोएडा, हारून सैफी को दादरी, अब्दुल हमीद को जेवर, अलीम सलमानी को रबूपुरा, जाने आलम नूरी को जहांगीरपुर, नदीम सलमानी को बिलासपुर और अब्दुल विधायक को सूरजपुर का नगर अध्यक्ष घोषित किया गया है।
विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष भी घोषित
पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों में दीपक नागर को युवजन सभा, कुंवर नादिर शाह को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, बबली भाटी को लोहिया वाहिनी, मोहित नागर को छात्र सभा, अकबर खान को अल्पसंख्यक सभा, अनिल प्रजापति को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, हरवीर प्रधान को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, शशि यादव को महिला सभा, विपिन सेन को व्यापार सभा, विनीत यादव को अधिवक्ता सभा, जगदीश सेन को मजदूर सभा, ललित कुमार को शिक्षक सभा, अनिल नागर को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, हुकम सिंह भारती को बाबा साहब वाहिनी और डॉ. इमरान खान को चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का दावा
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान ने कहा कि जिला कार्यकारिणी में सभी वर्गों को शामिल करने का प्रयास किया गया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से ईमानदार और मेहनती कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने में योगदान देंगे।
प्रेस वार्ता में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, फकीर चंद नागर, बीरसिंह यादव, महेंद्र नागर, सुधीर भाटी, बब्बल भाटी, सुनील भाटी, नरेंद्र नागर, कृशान्त भाटी, लाल सिंह गौतम, जिला प्रवक्ता विनोद लोहिया, यूनुस प्रधान, श्याम सिंह भाटी, सुनीता यादव, विकास जतन, उपदेश नागर, अमित रौनी, सुशील नागर, देवेंद्र भाटी, गजेंद्र यादव, संजीव नागर, हरीश खारी और सलीम राव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।




