GautambudhnagarGreater noida news

मेट्रो यूनिवर्सिटी में छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का भव्य समापन, एआई और करियर पर विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन

मेट्रो यूनिवर्सिटी में छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का भव्य समापन, एआई और करियर पर विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन

ग्रेटर नोएडा।मेट्रो यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में आयोजित तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शिक्षा, तकनीक, करियर, शोध एवं नवाचार के साथ-साथ बदलते डिजिटल दौर की चुनौतियों और अवसरों से रूबरू कराया गया।कार्यक्रम के दूसरे दिन विद्यार्थियों को शैक्षणिक नीतियों, परीक्षा प्रणाली, एंटी-रैगिंग, एलएमएस तथा शोध एवं नवाचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। वहीं, न्यूज़18 इंडिया के रोविंग एडिटर प्रतीक त्रिवेदी ने विद्यार्थियों को बदलते डिजिटल युग और जेन-ज़ी की चुनौतियों के लिए तैयार रहने तथा निरंतर सीखते रहने के लिए प्रेरित किया।तीसरे दिन ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता और कार्य का भविष्य’ विषय पर विशेष परिचर्चा आयोजित की गई। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को भविष्य के रोजगार, डिजिटल स्किल्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव और संभावनाओं की जानकारी दी। डॉ. साक्षी मेहरोत्रा ने सोशल मीडिया और AI के दौर में आत्म-जागरूकता, मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच के महत्व पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।इस अवसर पर कुलपति डॉ. राजेश पाठक ने कुलाधिपति डॉ. (प्रो.) पुरुषोत्तम लाल के विजन और संदेश को विद्यार्थियों के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में ज्ञान, कौशल, नवाचार और आत्मविश्वास का विकास करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से बदलती तकनीकी दुनिया के साथ कदमताल करते हुए निरंतर सीखने का आह्वान किया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजित प्रतिभा खोज कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य, कविता, संगीत, रंगमंच और हास्य प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया।

तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम शिक्षा, तकनीक, करियर मार्गदर्शन और प्रतिभा का शानदार संगम बनकर सामने आया। कार्यक्रम ने नए विद्यार्थियों के शैक्षणिक सफर को नई दिशा और आत्मविश्वास देने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी।

Related Articles

Back to top button