GautambudhnagarGreater noida news

शारदा देवी गुप्ता की सातवीं पुण्यतिथि पर शारदा विश्वविद्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

शारदा देवी गुप्ता की सातवीं पुण्यतिथि पर शारदा विश्वविद्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय में स्वर्गीय श्रीमती शारदा देवी गुप्ता जी की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय के फैकल्टी, स्टाफ एवं अन्य सदस्यों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनके जीवन, संस्कारों, सादगी, सेवा भावना और शिक्षा के प्रति समर्पण को नमन किया।कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय परिसर स्थित मंदिर में हवन-पूजन के साथ हुई। इस अवसर पर मां शारदा देवी एवं आनंद स्वरूप गुप्ता जी की प्रतिमाओं का अनावरण एवं स्थापना भी की गई। इससे पूरे परिसर में श्रद्धा और आध्यात्मिकता का वातावरण बना रहा।कार्यक्रम में इस्कॉन मंदिर, नोएडा से आए भक्तों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया। भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने भी सहभागिता की और स्वर्गीय श्रीमती शारदा देवी गुप्ता जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इस अवसर पर शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर पी.के. गुप्ता ने कहा कि उनकी माताजी का जीवन हमेशा परिवार और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। उन्होंने सादगी, सेवा और दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की सीख दी। उनके संस्कारों ने उनके जीवन और कार्यों को दिशा दी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और सेवा के माध्यम से समाज के लिए योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।वहीं प्रो चांसलर वाई.के. गुप्ता ने कहा कि जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए और समाज के लिए कुछ बेहतर करने का प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी माताजी ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने और समाज के लिए सकारात्मक कार्य करने की प्रेरणा दी। शिक्षा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना ही उनके संस्कारों को आगे बढ़ाने का माध्यम है।

कार्यक्रम में मेनेजिंग डायरेक्टर रिषभ गुप्ता, शारदा हॉस्पिटल एवं शारदा केयर हेल्थसिटी के वरिष्ठ चिकित्सक, वाइस चांसलर डॉ. सिबाराम खारा, शारदा यूनिवर्सिटी आगरा के वाइस चांसलर डॉ. परमानंद, रजिस्ट्रार डॉ. विवेक गुप्ता, छात्र कल्याण विभाग के डीन डॉ. प्रमोद कुमार, एडवाइजर डॉ. आर.पी. सिंह, डॉ. आर.सी. सिंह, डॉ. भुवनेश कुमार, डायरेक्टर पीआर डॉ. अजीत कुमार सहित विभिन्न विभागों के डीन, एचओडी, चिकित्सक, फैकल्टी सदस्य, स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान शारदा विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा, भक्ति और भावुकता का माहौल बना रहा। विश्वविद्यालय परिवार ने स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता के आदर्शों और मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button