दुजाना में 150 बच्चों को शिक्षा किट व सम्मान प्रमाण पत्र वितरित
दुजाना में 150 बच्चों को शिक्षा किट व सम्मान प्रमाण पत्र वितरित

ग्रेटर नोएडा । तन्वी हेल्पिंग ग्रुप द्वारा ग्राम दुजाना में शिक्षा सेवा अभियान के तहत करीब 150 आंगनवाड़ी बच्चों एवं कक्षा 1 से 6 तक के विद्यार्थियों को शिक्षा किट और सम्मान प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उनका मनोबल बढ़ाना रहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप की स्टार प्रचारक तन्वी चौहान, सचिव पूजा चौहान एवं प्रभारी रेखा शर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में ग्रुप के संरक्षक मास्टर बालचंद नागर एवं नेशनल अवार्ड से सम्मानित ग्रुप सदस्य तेजवीर नेता उपस्थित रहे।मास्टर बालचंद नागर ने बच्चों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। वहीं पूजा चौहान ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर अध्ययन करने के लिए जागरूक किया। तन्वी चौहान ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में बच्चों को शिक्षा सामग्री एवं सम्मान मिलने से उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिली। तन्वी हेल्पिंग ग्रुप का यह शिक्षा सेवा अभियान समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता और जरूरतमंद बच्चों के प्रोत्साहन की दिशा में सराहनीय पहल है।




