GautambudhnagarGreater noida news

सीबीएसई फुटबॉल क्लस्टर में खिलाड़ियों के जुनून के आगे मौसम भी हुआ नतमस्तक

सीबीएसई फुटबॉल क्लस्टर में खिलाड़ियों के जुनून के आगे मौसम भी हुआ नतमस्तक

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर इकोटेक-11 स्थित उमा पब्लिक स्कूल में आयोजित सात दिवसीय सीबीएसई फुटबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता के छठे दिन प्रतिकूल मौसम भी खिलाड़ियों के जोश और जुनून को नहीं रोक सका। अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्गों की कुल 63 टीमों ने दमदार खेल-कौशल और अदम्य उत्साह के साथ रोमांचक मुकाबलों को जीवंत कर दिया। खिलाड़ियों की एकाग्रता, अनुशासन और संघर्षशीलता ने मैदान पर खेल भावना की मिसाल पेश की।

अंडर-14 वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल नोएडा, कान्हा माखन स्कूल मथुरा, एमिनिटी इंटरनेशनल स्कूल रुद्रपुर (उत्तराखंड), सोशल बलोनी पब्लिक स्कूल तथा एस्टर पब्लिक स्कूल नोएडा एक्सटेंशन की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले चरण में प्रवेश सुनिश्चित किया।

अंडर-17 वर्ग में एमिनिटी इंटरनेशनल स्कूल रुद्रपुर (उत्तराखंड), असीसी कॉन्वेंट स्कूल नोएडा, एपीजे स्कूल नोएडा, द एशियन स्कूल देहरादून तथा दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की टीमों ने बेहतरीन कौशल, रणनीति और सामूहिक समन्वय का परिचय देते हुए जीत दर्ज की।

अंडर-19 वर्ग में बिलाबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल, सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल, आर्यन्स मेरठ तथा समरविला नोएडा की टीमों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबलों में अपनी श्रेष्ठता साबित की।

इस अवसर पर विद्यालय के एमडी सचिन चौधरी, प्रधानाचार्य संजय शर्मा एवं नरेंद्र सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

खिलाड़ियों के मनोरंजन के लिए बॉर्डर-2 फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग का भी आयोजन किया गया, जिसका खिलाड़ियों ने खूब आनंद लिया।

Related Articles

Back to top button