भाकियू (कृषक) ने स्वतंत्रता दिवस पर निकाली विशाल ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा
भाकियू (कृषक) ने स्वतंत्रता दिवस पर निकाली विशाल ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा

ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (कृषक) के कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशाल ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ सिग्मा-2 स्थित कैंप कार्यालय से राष्ट्रीय संरक्षक प्रताप नागर एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री हरवीर सिंह के नेतृत्व में हुआ। बड़ी संख्या में किसानों ने ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगाकर यात्रा में सहभागिता की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने बताया कि यात्रा का समापन यमुना प्राधिकरण कार्यालय पर किया गया। इस दौरान क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों को 10 प्रतिशत विकसित भूखंड, बैकलीज, नए भूमि अधिग्रहण कानून, किसानों के बच्चों को रोजगार और सर्किल रेट में बढ़ोतरी सहित कई मांगें शामिल रहीं। राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र नागर ने कहा कि देश की आजादी के संघर्ष में किसान और जवान दोनों महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। देश की रक्षा के लिए शहीद हुए जवानों का योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एडवोकेट जीतू गुर्जर ने यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।यात्रा में हरवीर सिंह, प्रताप नागर, ऋषिपाल कसाना, सतपाल नागर, लीला नागर, हरेंद्र नागर, जीतू गुर्जर, कपिल कसाना, सिंहराज तवर, जतन सिंह, सरजीत नागर, राकेश अवाना, जितेंद्र नागर, अरविंद पहलवान, राजीव भाटी, विकास नागर, भूरा नागर, मनोज जेवर, हसन खान, संजय नागर, नरेश जाट, नीरज भड़ाना, सौरव वर्मा, मेहित भाटी, सतीश बीडीसी, जगन सिंह, सुमित नागर, सोनिया सिंह, मनीष शर्मा, ऋषभ शर्मा, दीपक कुमार, देवेंद्र कसाना, सोविंदर चेची, सौरव भाटी, फिरे नंबरदार, दिनेश बंसल, भगवान सिंह, राजकुमार सैनी, सतेंद्र नागर सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




