आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर के उद्यमियों ने देशभक्ति के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर के उद्यमियों ने देशभक्ति के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

ग्रेटर नोएडा, 15 अगस्त 2026। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ग्रेटर नोएडा चैप्टर की ओर से 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह में चैप्टर चेयरमैन सरबजीत सिंह ने पूर्वाह्न 11 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उपस्थित उद्यमियों और पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। समारोह में सदस्यों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया। इस दौरान आईआईए के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्र निर्माण में उद्योग जगत की भूमिका पर अपने विचार रखे। चैप्टर चेयरमैन सरबजीत सिंह ने सभी उद्यमियों और सदस्यों का समारोह में उत्साहपूर्वक सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर वर्ष 2047 से पहले भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं। उद्योग जगत देश की आर्थिक प्रगति और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा। समारोह के अंत में उपस्थित सदस्यों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ अल्पाहार का आनंद लिया। कार्यक्रम देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।




