GautambudhnagarGreater noida news

किसान इंटर कॉलेज पारसौल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, चार कमरों के निर्माण का हुआ शिलान्यास

किसान इंटर कॉलेज पारसौल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, चार कमरों के निर्माण का हुआ शिलान्यास

पारसौल, गौतमबुद्ध नगर। किसान इंटर कॉलेज, पारसौल के प्रांगण में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पारसौल निवासी एवं समाजसेवी संजय मलिक रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजेंद्र कुमार ने की, जबकि संचालन संजीव कुमार ने किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि संजय मलिक ने कॉलेज में चार नए कमरों के निर्माण के लिए शिलान्यास किया। उन्होंने घोषणा की कि लगभग 35 से 40 लाख रुपये की लागत से चारों कमरों का निर्माण शीघ्र कराया जाएगा। इस पहल को कॉलेज के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। समारोह में विद्यालय की प्रबंध समिति के पदाधिकारी, अभिभावक, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, ग्रामीण और पूर्व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से प्रेरित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस अवसर पर वक्ताओं ने देश को आजादी दिलाने वाले वीर शहीदों के बलिदान को याद किया। छात्र-छात्राओं से देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से प्राप्त आजादी की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्रबंधक धर्मपाल सिंह एवं प्रधानाचार्य यशपाल सिंह ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारियों, क्षेत्र से आए ग्रामीणों और पूर्व छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कॉलेज के विकास में सहयोग करने का आह्वान भी किया। समारोह का समापन देश के प्रति समर्पण और स्वतंत्रता की रक्षा का संकल्प लेते हुए हुआ।

Related Articles

Back to top button