GautambudhnagarGreater noida news

बाल विकास शिक्षा संस्थान कनरसा में देशभक्ति के रंग में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बाल विकास शिक्षा संस्थान कनरसा में देशभक्ति के रंग में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

ग्रेटर नोएडा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाल विकास शिक्षा संस्थान, कनरसा में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बसपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र भाटी और समाजसेवी युद्धवीर सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और विभिन्न झांकियों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। छोटे बालक-बालिकाओं की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। बच्चों को संबोधित करते हुए योगेंद्र भाटी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन लाखों बलिदानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका सपना था कि देश आजाद हो, लोग अपने अधिकारों के साथ जीवन जिएं और सभी को समानता का अधिकार मिले। विद्यालय प्रबंधक महकार नागर ने कहा कि देश को आजादी लाखों बलिदानों के बाद मिली है। अनेक माताओं और बहनों के सुहाग इस स्वतंत्रता संग्राम में कुर्बान हुए। अब सभी की जिम्मेदारी है कि देश की आजादी को कायम रखते हुए एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखें।समाजसेवी युद्धवीर सिंह ने विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों और कम फीस के बावजूद विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास विद्यालय द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रीय लोकदल नेता अजित सिंह दौला ने कहा कि विद्यालय के शिक्षक मेहनत और लगन के साथ बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बाद विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जगसरन, मुनीम नागर, गजेंद्र, महकार, पंकज, रनबीर भाटी, अमित भाटी, विनेश शर्मा, मंजू, शीतल, अंशु, नेहा, कु. राधा, बोबी नागर, बिल्लू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button