दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-3, ग्रेटर नोएडा में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, नृत्य और विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने जोश, प्रतिभा और आत्मविश्वास के माध्यम से यह संदेश दिया कि देश का उज्ज्वल भविष्य उनके हाथों में है। विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा।विद्यालय की अध्यक्षा कंचन कुमारी ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व को समझने, अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या डॉ. हीमा शर्मा ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। स्वतंत्रता दिवस समारोह विद्यार्थियों के लिए देशप्रेम, संस्कार और जिम्मेदार नागरिकता की भावना को मजबूत करने वाला प्रेरणादायक अवसर रहा।




