GautambudhnagarGreater noida news

आईटीएस कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य आयोजन

आईटीएस कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य आयोजन

ग्रेटर नोएडा। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम में कॉलेज के स्टूडेंट्स एवं स्टाफ के अतिरिक्त ग्रेटर नोएडा के क्षेत्रवासियों ने भी अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम में हरिद्वार से आए योग गुरु धर्मराज योगाचार्य जी ने उपस्थित सभी लोगों को योग के महत्व एवं उससे होने वाले शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित योग व्यक्ति को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है तथा तनावमुक्त जीवन जीने में सहायक होता है।इस अवसर पर आयुष मंत्रालय से डॉ. अतुल बाबू वार्ष्णेय विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही आरोग्य भारती के जिला संयोजक एस के बैसला,आईटीएस कॉलेज के डीन डॉ. विष्णु शर्मा , योगेश शर्मा , मनीष कुशवाहा , डॉ दिलीप सिंह, डॉक्टर रिचा कश्यप भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा योग को जन-जन तक पहुंचाना रहा। उपस्थित लोगों ने नियमित योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button