गलगोटिया यूनिवर्सिटी के बीबीए के छात्रों का नन्हक फाउंडेशन ने किया सम्मान: सामुदायिक सेवा के लिए मिला प्रमाणपत्र, बच्चों की प्रतिभा ने जीता दिल
गलगोटिया यूनिवर्सिटी के बीबीए के छात्रों का नन्हक फाउंडेशन ने किया सम्मान: सामुदायिक सेवा के लिए मिला प्रमाणपत्र, बच्चों की प्रतिभा ने जीता दिल

ग्रेटर नोएडा। गलगोटिया यूनिवर्सिटी के बीबीए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) छात्रों के लिए नन्हक फाउंडेशन के सहयोग से संचालित कम्युनिटी सर्विस (सामुदायिक सेवा) कार्यक्रम के सफल समापन पर भव्य प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, समाजसेवा और मीडिया जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लेकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ, जिससे पूरे वातावरण में सकारात्मकता और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। समारोह की सबसे विशेष बात यह रही कि मंच संचालन किसी पेशेवर एंकर द्वारा नहीं, बल्कि नन्हक फाउंडेशन की प्रतिभाशाली छात्राओं अनुप्रिया और अंशु प्रिया ने किया। उनके आत्मविश्वास और प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण ने उपस्थित सभी अतिथियों को प्रभावित किया।नन्हक फाउंडेशन के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने छात्रों और बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने, समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने और सफलता प्राप्त करने के प्रेरक मंत्र दिए।
इस अवसर पर कंचन (चेयरपर्सन, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल), गजानन माली (चेयरमैन, टेन न्यूज), समाजसेवी आलोक सिंह, आरती (निदेशिका, प्रज्ञा आईएएस एकेडमी), संजय सिन्हा, साधना सिन्हा (फाउंडर प्रेसिडेंट, नन्हक फाउंडेशन), आराधना वर्मा (मैनेजर, सर्वत्र बैंड), एस.पी. गर्ग (वरिष्ठ समाजसेवी), पूनम सिंह, विद्या, आशीष शर्मा, संजय श्रीवास्तव नाटी, ए.बी. चंदानी सहित मीडिया जगत से रोहित प्रियदर्शन, सौरभ और मेघा राजपूत उपस्थित रहे।अतिथियों ने कहा कि गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्रों ने जिस समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना के साथ इस सामुदायिक सेवा कार्यक्रम में भाग लिया, वह अत्यंत प्रेरणादायक है। शिक्षा के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना और उसे निभाना ही एक जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक की पहचान है।कार्यक्रम के समापन पर नन्हक फाउंडेशन की फाउंडर प्रेसिडेंट साधना सिन्हा तथा अन्य गणमान्य अतिथियों ने बीबीए छात्रों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। उन्होंने छात्रों के निस्वार्थ सहयोग, कड़ी मेहनत और समाज के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।साधना सिन्हा ने कहा कि गलगोटिया यूनिवर्सिटी की यह पहल अनुकरणीय है। ऐसे सामुदायिक सेवा कार्यक्रम प्रत्येक स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय में आयोजित होने चाहिए, ताकि युवाओं में समाज के प्रति संवेदनशीलता और योगदान देने की भावना विकसित हो सके।यह कार्यक्रम केवल प्रमाणपत्र वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि छात्रों के भीतर सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक बदलाव लाने के संकल्प को और मजबूत करने वाला प्रेरणादायक मंच साबित हुआ।




