GautambudhnagarGreater noida news

सीपीएस इंटरनेशनल वैशाली के खिलाड़ियों का ताइक्वांडो में शानदार प्रदर्शन

सीपीएस इंटरनेशनल वैशाली के खिलाड़ियों का ताइक्वांडो में शानदार प्रदर्शन

वैशाली। सीपीएस इंटरनेशनल वैशाली के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। खिलाड़ियों में यशवर्धन उपाध्याय, अनन्त, हर्षित सिंह गौर, तेजस, अवनी गुप्ता, प्रतीक सिंह एवं अम्रित ने शानदार प्रदर्शन किया। अब ये खिलाड़ी आगामी स्टेट चैंपियनशिप में भी मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। विद्यालय एवं कोचिंग स्टाफ को उम्मीद है कि खिलाड़ी नेशनल स्तर पर भी पदक जीतकर देश और स्कूल का नाम रोशन करेंगे।

विद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अनन्त बहुगुणा, रितिका तोमर, शिवम श्रीवास्तव, रिशा एवं अभियम को साउथ कोरिया से ब्लैक बेल्ट सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के मार्गदर्शक अधिराज द्विवेदी सर ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा कहा कि बच्चों की उपलब्धियां विद्यालय के चौमुखी विकास का प्रतीक हैं। उनके मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से विद्यालय निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।विद्यालय की प्रिंसिपल मीनाक्षी पांढी ने खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहन एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराईं। उनके अथक प्रयासों और मार्गदर्शन से ही खिलाड़ी आज इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये खिलाड़ी भविष्य में विद्यालय एवं देश का नाम रोशन करेंगे।

एनएस-एनआईएस कोच मनोज कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों की सफलता के पीछे उनका अनुशासन, कठिन परिश्रम एवं निरंतर अभ्यास मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी लगातार स्टेट एवं नेशनल स्तर पर गोल्ड मेडल जीत रहे हैं तथा आगामी सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में भी विद्यालय के खिलाड़ी गोल्ड मेडल के प्रबल दावेदार हैं।

Related Articles

Back to top button