जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर जनपद मुख्यालय पर भारत के पहले प्रधानमंत्री स्व० प० जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि की अर्पित
जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर जनपद मुख्यालय पर भारत के पहले प्रधानमंत्री स्व० प० जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि की अर्पित

ग्रेटर नोएडा । जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर जनपद मुख्यालय पर भारत के पहले प्रधानमंत्री स्व० प० जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
महान स्वतंत्रता सैनानी स्व० प० जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मध्य अपने उदगार व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि आधुनिक भारत के शिल्पकार के तौर पर जो नींव स्वतंत्र भारत में अगले सैंकड़ों वर्षों के लिए नेहरू ने प्रधानमंत्री रहते हुए रखी थी वास्तव में वर्तमान में आधुनिक भारत की ईमारत उसी नीव पर आज भी खड़ी हुई है। आजादी के आंदोलन के महान स्वतंत्रता सैनानी जो स्वतंत्रता आंदोलन में सबसे ज्यादा लम्बे समय तक जेल में रखे गए स्व० प० जवाहरलाल नेहरू ने अपना जीवन, अपनी पैतृक सम्पत्ति, अपना सर्वस्व देश के नाम न्यौछावर किया और ऐसे नैतिक मूल्य स्थापित किये जिनका दूसरा उदहारण आज भी कहीं देखने सुनने को नहीं मिलता है। पंचशील के जनक और गुटनिरपेक्षता के ध्वजवाहक स्व० प० जवाहरलाल नेहरू की वैश्विक नीतियों की वजह से हिंदुस्तान का मस्तक आज भी विश्व में ऊँचा है। पंडित जवाहरलाल नेहरू को स्मरण करते हुए हम भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी कहना चाहते है कि नेहरू ने इस देश को बनाया फिर चाहे पंचशील का सिद्धांत हो या गुटनिरपेक्ष निति जिससे वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ा, आप वर्तमान में नेहरू जी को कोसना बंद कीजिये और देश बगैर कोई युद्ध लड़े बर्बादी के कागार पर आ खड़ा हुआ है इस पर ध्यान दीजिये। इस अवसर पर गौतम अवाना, दुष्यंत नागर, किशन शर्मा आदि ने भी कार्यक्रम में अपना सम्बोधन दिया। स्व० प० जवाहरलाल नेहरू श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुकेश शर्मा,गौतम अवाना,दुष्यंत नागर,सुरेंद्र प्रताप सिंह,महाराज सिंह नागर, देवेश चौधरी,अरविन्द रेक्सवाल,पुनीत मावी,सुबोध भट्ट,रमेश जीनवाल,रमेश वाल्मीकि,विपिन त्यागी,सचिन भाटी,प्रभात नागर,कैलाश बंसल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।




