दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में शूटिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में शूटिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा ।दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में शूटिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन किया।चल रही शूटिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन विभिन्न अकादमियों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया। आकाश अकादमी मेरठ, मुजफ्फरनगर शूटिंग अकादमी, लकी शूटिंग अकादमी सहित कई प्रतिष्ठित अकादमियों के प्रतिभागियों ने अपने कौशल और खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। आज के मुकाबलों का मुख्य आकर्षण लिटिल चैंप श्रेणी रही, जिसमें लकी शूटिंग अकादमी के एक छात्र ने 200 में से 196 अंक प्राप्त कर सभी को प्रभावित किया। वहीं 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में दिल्ली की शूटर खुशी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की।देहरादून की बालिकाओं ने 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर प्रतियोगिता को और भी रोमांचक बना दिया। यह चैंपियनशिप देशभर के युवा निशानेबाजों को अपनी प्रतिभा दिखाने और खेल भावना को बढ़ावा देने का उत्कृष्ट मंच प्रदान कर रही है।




