GautambudhnagarGreater noida news

ममता कुमारी जिसका वर्ष 2022-23 में वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर में हुआ चयन,गौतमबुद्धनगर हॉकी संघ के महासचिव के नेतृत्व में हुआ स्वागत 

ममता कुमारी जिसका वर्ष 2022-23 में वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर में हुआ चयन,गौतमबुद्धनगर हॉकी संघ के महासचिव के नेतृत्व में हुआ स्वागत 

ग्रेटर नोएडा । गौतम बुद्ध नगर तथा क्षेत्र के लिए हर्ष का विषय है कि, गौतम बुद्ध नगर हॉकी संघ से संबद्ध , मोरना,सेक्टर 35 की बालिका ममता कुमारी जिसका चयन वर्ष 2022-23 में वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर में हो गया था, ने 16 वीं सब जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप, रांची (झारखंड)में उत्तर प्रदेश हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया, जहां उत्तर प्रदेश हॉकी टीम को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। यह बालिका अत्यंत निम्नवर्ग से संबंध रखती है, इसके पिता नहीं हैं, और मां घरों में झाड़ू पोंछा लगाने का कार्य कर अपनी बेटी को गौतम बुध नगर हॉकी संघ के सहयोग से इस स्तर तक पहुंचाने में सफल हो पाई। ममता कुमारी के प्रारंभिक हॉकी प्रशिक्षक दिलीप कुमार का भी विशेष योगदान है, जिन्होंने इस प्रतिभा को पहचान कर निखारने में अपनी क्षमता का परिचय दिया।इस क्रम में गौतम बुध नगर हॉकी संघ के महासचिव, सरदार मंजीत सिंह व उपाध्यक्ष हरेंद्र भाटी द्वारा ममता कुमारी, उनकी माता तथा प्रशिक्षक को सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया।

Related Articles

Back to top button