GautambudhnagarGreater noida news

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट ग्रेटर नोएडा द्वारा सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती पर भव्य शोभायात्रा का हुआ आयोजन 

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट ग्रेटर नोएडा द्वारा सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती पर भव्य शोभायात्रा का हुआ आयोजन 

ग्रेटर नोएडा।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट द्वारा वीर शिरोमणि हिन्दू सम्राट महाराजा पृथ्वीराज चौहान की जयंती के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा एवं विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा सिटी पार्क ग्रेटर नोएडा से प्रारंभ होकर जीएनआईओटी कॉलेज तक पहुंची, जहां समाज के गणमान्य लोगों एवं वक्ताओं ने हमारे वीर महापुरुषों के शौर्य, बलिदान और एकता के संदेश पर अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि “एकता में ही शक्ति है” और समाज को संगठित होकर अपने इतिहास एवं संस्कृति को आगे बढ़ाना चाहिए। शोभायात्रा में आसपास के जिलों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। यात्रा में लगभग 300 कार एवं बाइक शामिल रहीं। विशेष बात यह रही कि समाज ने इतनी विशाल शोभायात्रा निकालने के बावजूद अनुशासन और व्यवस्था का पूर्ण ध्यान रखा। पहले लगभग 1000 वाहनों की यात्रा प्रस्तावित थी, लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील का सम्मान करते हुए वाहनों की संख्या सीमित कर लगभग 300 तक रखी गई।इस भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल परमार , कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष समरपाल चौहान , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कर्नल चमन सिंह सिसोदिया , राष्ट्रीय महामंत्री हेमंत चौहान , वरिष्ठ प्रदेश महामंत्री पवन ठाकुर , प्रदेश उपाध्यक्ष बिजेंद्र रावल , प्रदेश सचिव अरविंद सिंह , प्रदेश महामंत्री हरिओम सिंह , प्रदेश संरक्षक देवेंद्र भदौरिया , जिलाध्यक्ष राजीव ठाकुर , संगठन मंत्री रोहित शेखावत , जिला उपाध्यक्ष ओमवीर चौहान , जिला मंत्री सत्यवीर सिंह राजपूत , जिला संरक्षक सुरेंद्र सिंह चौहान सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूज्य महंत जगदीश्वर दास जी महाराज एवं पूज्य महंत रामंगल दास महाराज भी उपस्थित रहे और समाज को धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। समस्त वातावरण “जय पृथ्वीराज चौहान”, “जय राजपूताना” और “जय मां भवानी” के जयघोषों से गूंज उठा।

Related Articles

Back to top button