गलगोटिया विश्वविद्यालय के 4700 से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्लेसमेंट
गलगोटिया विश्वविद्यालय के 4700 से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्लेसमेंट

ग्रेटर नोएडा।गलगोटिया विश्वविद्यालय ने बैच 2026 के लिए 4700 से अधिक प्लेसमेंट हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इससे साफ है कि विश्वविद्यालय की पढ़ाई और इंडस्ट्री से जुड़ाव विद्यार्थियों के करियर में मदद कर रहा है। इस वर्ष भी कई बड़ी कंपनियों ने कैंपस में आकर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का चयन किया। इससे विश्वविद्यालय के मजबूत शैक्षणिक माहौल और रोजगार पर फोकस का पता चलता है। विश्वविद्यालय के अनुसार इस वर्ष का सबसे अधिक पैकेज 60 लाख रुपये प्रतिवर्ष रहा। इसके अलावा कई विद्यार्थियों को 15 लाख से 26.6 लाख रुपये प्रतिवर्ष तक के अच्छे जॉब ऑफर मिले हैं।विद्यार्थियों को इंडस्ट्री के अनुसार तैयार करने के लिए विश्वविद्यालय ने कई इंडस्ट्री से जुड़े एकेडमिक सेंटर स्थापित किए हैं। यहां विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, नई टेक्नोलॉजी और काम का वास्तविक अनुभव मिलता है, जिससे उनकी रोजगार क्षमता बढ़ती है।इसके अतिरिक्त 80 से अधिक विद्यार्थियों को बड़ी कंसल्टिंग कंपनियों में अच्छे ऑफर मिले हैं, जो उनकी तैयारी और क्षमता को दर्शाता है।इसी क्रम में बी.टेक (एआई और एमएल) 2028 बैच की छात्राएं निकिता और यशिका जैन का लिंक्डइन के कोचइन प्रोग्राम 2026 के लिए चयन हुआ है। यह विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की बढ़ती वैश्विक पहचान को दर्शाता है, खासकर टेक्नोलॉजी क्षेत्र में।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने कहा कि उनका फोकस हमेशा ऐसे विद्यार्थियों को तैयार करने पर रहा है, जो भविष्य के लिए पूरी तरह सक्षम हों। उन्होंने कहा कि यह प्लेसमेंट परिणाम विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और इंडस्ट्री से जुड़ाव का प्रमाण हैं।




