GautambudhnagarGreater noida news

अमीचंद इंटर कॉलेज कासना को IEA सदस्य सनौह कंपनी द्वारा सीएसआर के अंतर्गत सहायता की गई प्रदान

अमीचंद इंटर कॉलेज कासना को IEA सदस्य सनौह कंपनी द्वारा सीएसआर के अंतर्गत सहायता की गई प्रदान

ग्रेटर नोएडा ।अमीचंद इंटर कॉलेज में आज एक सराहनीय पहल के अंतर्गत इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (आईईए ) के सदस्य सनौह कंपनी द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर ) फंड से विद्यालय को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। कंपनी द्वारा विद्यालय के कक्षाओं के लिए 50 सीलिंग फैन एवं स्टाफ के लिए 30 कुर्सियों का दान किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने बताया कि विद्यालय को इन संसाधनों की अत्यंत आवश्यकता थी, जिससे छात्रों एवं शिक्षकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इस अवसर पर यूपीएसआईडीए (UPSIDA) के वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल विभाग) एन. के. जैन एवं प्रबंधक हरिओम सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने आईईए एवं सनौह कंपनी की इस पहल की सराहना करते हुए इसे एक प्रेरणादायक कदम बताया। सनौह कंपनी के महाप्रबंधक पी. पी. सिंह ने विद्यालय को उक्त सामग्री भेंट करते हुए भविष्य में भी विद्यालय को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। आईईए के अध्यक्ष श्री संजीव शर्मा ने कहा कि इस पहल के माध्यम से अन्य औद्योगिक इकाइयों को भी विद्यालयों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।इस कार्यक्रम में उद्योग जगत से अमित कुमार, एम आर मिश्रा, पवन गर्ग, एम. पी. शुक्ला, विवेक चौहान एवं राजेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने सभी उद्योग प्रतिनिधियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और इस सहयोग को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Related Articles

Back to top button