परसंदी देवी महाविद्यालय की छात्रा मोना कुमारी ने राष्ट्रीय सांस्कृतिक परीक्षा में हासिल किया 21 वां स्थान, जिले का नाम किया रोशन
परसंदी देवी महाविद्यालय की छात्रा मोना कुमारी ने राष्ट्रीय सांस्कृतिक परीक्षा में हासिल किया 21 वां स्थान, जिले का नाम किया रोशन

ग्रेटर नोएडा । परसंदी देवी महाविद्यालय की होनहार छात्रा मोना कुमारी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। ग्राम कुलीपुरा (जिला गौतमबुद्ध नगर) निवासी विशंभर की सुपुत्री मोना कुमारी ने विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान द्वारा 31 जनवरी 2026 को आयोजित राष्ट्रीय स्तर की सांस्कृतिक परीक्षा में 21वां स्थान प्राप्त किया है। इस शानदार सफलता के साथ उन्होंने न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे महाविद्यालय और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इस गौरवमयी उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए महाविद्यालय के सचिव कपिल देव शर्मा ने कहा, ”मोना कुमारी की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और महाविद्यालय के शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। हमें अपनी इस होनहार छात्रा पर गर्व है । “पूरा महाविद्यालय परिवार मोना कुमारी को उनकी इस विशेष उपलब्धि पर कोटि-कोटि बधाई देता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।




