जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में आयोजित अंतर-संस्थान खेल महोत्सव ‘शौर्य 2026’के दूसरे दिन छाए शारदा यूनिवर्सिटी व गलगोटिया यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी
जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में आयोजित अंतर-संस्थान खेल महोत्सव ‘शौर्य 2026’के दूसरे दिन छाए शारदा यूनिवर्सिटी व गलगोटिया यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी

ग्रेटर नोएडा।जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में आयोजित अंतर-संस्थान खेल महोत्सव ‘शौर्य 2026’के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया और प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया।दूसरे दिन कई प्रमुख खेलों के परिणाम घोषित किए गए। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शारदा यूनिवर्सिटी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि मेजबान जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च उपविजेता रहा। महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने बेहतरीन तालमेल और दमदार प्रदर्शन के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि जेएसएस एकेडमी ऑफ़ टेक्निकल एजुकेशन की टीम उपविजेता रही।टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पंजाब यूनिवर्सिटीके खिलाड़ी यथार्थ ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता, जबकि जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट उपविजेता रहा।वहीं, शतरंज प्रतियोगिता में रोहन पांडे , बेनेट यूनिवर्सिटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अरमान सोनी, जीएल बजाज से उपविजेता रहे। दूसरे दिन के मुकाबलों ने महोत्सव की प्रतिस्पर्धा को और अधिक रोचक बना दिया है। शेष खेलों एवं अंतिम मुकाबलों के साथ इस भव्य आयोजन का समापन तीसरे दिन किया जाएगा, जिसमें और भी कड़ी टक्कर देखने को मिलने की उम्मीद है।




