GautambudhnagarGreater noida news

महिला शक्ति उत्थान मंडल के द्वारा आयोजित किया गया सामूहिक विवाह,महिला शक्ति ने धूमधाम से कराया 11 जोड़ों का विवाह। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने नव दंपति को दिया आशीर्वाद

महिला शक्ति उत्थान मंडल के द्वारा आयोजित किया गया सामूहिक विवाह,महिला शक्ति ने धूमधाम से कराया 11 जोड़ों का विवाह। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने नव दंपति को दिया आशीर्वाद

ग्रेटर नोएडा: महिला शक्ति उत्थान मंडल के द्वारा पिछले 10 वर्षों से सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाता है। रविवार को डेल्टा एक सेक्टर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में 11 जोड़ों का विवाह कराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटी महिला शक्ति के अलावा शहर के गणमान्य लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी लोगों ने नव दंपति को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।डेल्टा एक सेक्टर में स्थित मंदिर में विधि विधान पूर्वक पूजा के बाद बारात निकाली गई। महिला शक्ति उत्थान मंडल की महिलाओं के साथ ही शहर के लोगों ने बारातियों का स्वागत किया। मंच पर दूल्हा व दुल्हन के द्वारा एक दूसरे को घड़ी पहनने के साथ ही जयमाल की रस्म अदा की गई। सामुदायिक केंद्र में बनाए गए 11 हवन कुंड में विधि विधान पूर्वक विवाह कराया गया। सभी लोगों के सहयोग से सभी 11 जोड़ों को गृहस्थी का विभिन्न सामान उपहार के रूप में दिया गया।

Related Articles

Back to top button