GautambudhnagarGreater noida news

सपा ने किया जिला कार्यकारिणी का विस्तार,विनोद लोहिया जिला प्रवक्ता और विक्रम टाइगर जिला उपाध्यक्ष मनोनीत

सपा ने किया जिला कार्यकारिणी का विस्तार,विनोद लोहिया जिला प्रवक्ता और विक्रम टाइगर जिला उपाध्यक्ष मनोनीत

ग्रेटर नोएडा।समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए गांव सफीपुर निवासी विक्रम टाइगर को जिला उपाध्यक्ष और कटैहडा, दादरी निवासी सुरेंद्र भाटी को जिला सचिव मनोनीत किया है। वही गांव मोहियापुर निवासी विनोद लोहिया को जिला प्रवक्ता की कमान सौंपी गई है। ग्रेटर नोएडा में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष ने कार्यकारिणी विस्तार की घोषणा की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी को दुरस्त करने का कार्य कर रही है, इसी क्रम में पार्टी के लिए मेहनत कर रहे लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि विक्रम टाइगर जो पहले जिला सचिव की कमान संभाल रहे थे, उनको प्रोन्नत कर जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है, वही सुरेंद्र भाटी काफी समय से पार्टी को मजबूत करने का कार्य कर रहे थे, उन्हें जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंप गई है। इसके साथ ही एडवोकेट विनोद लोहिया को जिला प्रवक्ता की कमान सौंपी गई है, इससे पूर्व दादरी विधानसभा अध्यक्ष रोहित मत्ते गुर्जर जिला प्रवक्ता की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्होंने कहा कि आगे भी मेहनत करने वाले लोगों को समाजवादी पार्टी जिला कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएगी तथा इसके अलवा निष्क्रिय पदाधिकारी को भी पद मुक्त किया जाएगा। इस मौके पर एडवोकेट विनोद लोहिया ने कहा कि समाजवादी पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत से कार्य करेंगे। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष वीर सिंह यादव, नरेंद्र नागर, कृशांत भाटी, कपिल ननका, नवीन भाटी, यूनुस प्रधान, शैलेन्द्र भाटी, अक्षय चौधरी, अनूप तिवारी, अमित रौनी, सुनील भाटी, दीपक नागर, हैप्पी पंडित, सीपी सोलंकी, प्रशांत भाटी, बबली भाटी, मनदीप भाटी, अनिल नागर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button