GautambudhnagarGreater noida news

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में एसएफसी वॉलीबॉल लीग 2025–26 का भव्य आगाज़, देशभर की टीमें ले रहीं हिस्सा

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में एसएफसी वॉलीबॉल लीग 2025–26 का भव्य आगाज़, देशभर की टीमें ले रहीं हिस्सा

ग्रेटर नोएडा | युवाओं में खेल भावना, टीमवर्क और सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसएफसी वॉलीबॉल लीग 2025–26 (संस्करण प्रथम) का भव्य आयोजन 5 और 6 फरवरी 2026 को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में किया जा रहा है। दो दिवसीय इस राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए युवा खिलाड़ी एक साझा मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।इस वॉलीबॉल लीग में चेन्नई, बेंगलुरु, नागपुर, नोएडा, लखनऊ, विजयवाड़ा और असम की टीमें भाग ले रही हैं। विभिन्न राज्यों की सहभागिता ने इस आयोजन को राष्ट्रीय एकता, सामुदायिक सहभागिता और खेल के माध्यम से सामाजिक सौहार्द का सशक्त उदाहरण बना दिया है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखने को मिल रही है।लीग का समापन समारोह 6 फरवरी को अपराह्न 3:30 बजे आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भारतीय वॉलीबॉल जगत की जानी-मानी हस्तियां—पूर्व भारतीय वॉलीबॉल टीम के कप्तान निर्मल तंवर भाटी और अभिजीत भट्टाचार्य—विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे, जो खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।उल्लेखनीय है कि गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय और एचसीएल के बीच पूर्व से ही एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित है। इसी सहयोग की कड़ी में एसएफसी वॉलीबॉल लीग 2025–26 का आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया है, जिसे एचसीएल फाउंडेशन का सक्रिय सहयोग प्राप्त है।जीबीयू के खेल अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि,

“एसएफसी वॉलीबॉल लीग 2025–26 केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क और सामाजिक समावेशन जैसे मूल्यों को विकसित करने की सशक्त पहल है। देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों का एक मंच पर एकत्र होना खेल के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है। एचसीएल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित यह लीग खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।”आयोजन का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सहनशीलता और सामाजिक समावेशन जैसे जीवन मूल्यों को प्रोत्साहित करना भी है। खेल और समाज के बीच सेतु का कार्य करती एसएफसी वॉलीबॉल लीग 2025–26 को युवाओं को सकारात्मक दिशा देने वाली एक सराहनीय और प्रेरणादायी पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button