GautambudhnagarGreater noida news

गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज , ग्रेटर नोएडा में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव “आगाज़–2026” का भव्य शुभारंभ , खेल और सांस्कृतिक रंग में रंगा ग्रेटर नोएडा

गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज , ग्रेटर नोएडा में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव “आगाज़–2026” का भव्य शुभारंभ , खेल और सांस्कृतिक रंग में रंगा ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा | गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज , ग्रेटर नोएडा में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव “आगाज़–2026” का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। आठ दिनों तक चलने वाला यह महोत्सव 5 फरवरी से 12 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। फेस्ट का उद्घाटन दोपहर 1 बजे जीबीयू स्पोर्ट्स ग्राउंड में GIMS के डायरेक्टर डॉ. (ब्रिगेडियर) राकेश गुप्ता ने गुब्बारे उड़ाकर किया।उद्घाटन अवसर पर डीन डॉ. रम्भा पाठक, CMS डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. सतेंद्र कुमार, डॉ. रंजना वर्मा, डॉ. अपराजिता पंवार, डॉ. इजेन भट्टाचार्य, डॉ. पी.एस. मित्तल, डॉ. बी.एस. यादव, डॉ. भारती भंडारी, डॉ. मानवेंद्र बैद्य, डॉ. पुलिमी , डॉ. अभिषेक भारती, डॉ. सोनू, डॉ. ममता यादव सहित बड़ी संख्या में संकाय सदस्य और रेजिडेंट डॉक्टर मौजूद रहे।

इस महोत्सव का आयोजन जिम्स स्टूडेंट काउंसिल द्वारा किया जा रहा है, जिसकी अध्यक्षता एमबीबीएस बैच 2022 के छात्र अभिषेक कुमार सिंह कर रहे हैं। आगाज़–2026 की शुरुआत के अवसर पर 2023 और 2022 बैच की छात्राओं के बीच गर्ल्स क्रिकेट फाइनल मैच खेला गया।

फेस्ट के दौरान फुटबॉल, थ्रोबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट और एथलेटिक्स जैसी कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके साथ ही फैकल्टी सदस्य भी बैडमिंटन, टेबल टेनिस, क्रिकेट, शॉटपुट, रस्साकशी, शतरंज और कैरम जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य, संगीत, नाट्य प्रस्तुति, फैशन शो, क्राफ्ट, पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग सहित कई रचनात्मक गतिविधियां शामिल हैं। फेस्ट के अंतर्गत GIMS, शारदा मेडिकल कॉलेज, NIMS यूनिवर्सिटी और मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के बीच इंटरकॉलेज प्रतियोगिताएं भी होंगी।महोत्सव की श्रृंखला में 4 फरवरी की शाम एमबीबीएस 2025 बैच के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया, जबकि एमबीबीएस 2020 बैच का फेयरवेल 6 फरवरी की शाम जिम्स के अकादमिक ब्लॉक में आयोजित किया जाएगा। छात्रों में फैशन शो और सेलिब्रिटी नाइट को लेकर विशेष उत्साह है। इस अवसर पर प्रसिद्ध स्टैंड-अप कॉमेडियन मोहित दुडेगा अपनी प्रस्तुति देंगे।हर वर्ष की तरह “आगाज़” छात्रों और शिक्षकों के लिए शैक्षणिक दबाव से हटकर ऊर्जा, रचनात्मकता और टीमवर्क को प्रोत्साहित करने वाला मंच है। छात्रों और फैकल्टी की उत्साहपूर्ण भागीदारी से आगाज़–2026 के ऐतिहासिक और सफल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button