GautambudhnagarGreater noida news

सुनील पंडित तुगलपुरिया बने भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल के उपाध्यक्ष 

सुनील पंडित तुगलपुरिया बने भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल के उपाध्यक्ष 

ग्रेटर नोएडा ।सुनील पंडित तुगलपुरिया को भाजपा ग्रेटर नोएडा का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मनोनयन के बाद उन्होंने गौतम बुद्ध नगर के लोकप्रिय सांसद डॉ. महेश शर्मा से भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।सुनील पंडित तुगलपुरिया वर्ष 2014 से पार्टी में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। 2021 में उन्हें भाजपा युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया। संगठन के प्रति उनकी मेहनत, समर्पण और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें मंडल अध्यक्ष – भाजपा युवा मोर्चा, ग्रेटर नोएडा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।वर्ष 2025 में उन्होंने तुगलपुर शक्ति केंद्र संयोजक के रूप में संगठन को मज़बूती प्रदान की और अब पार्टी नेतृत्व ने उनके योगदान को सम्मानित करते हुए उन्हें भाजपा ग्रेटर नोएडा के उपाध्यक्ष पद पर पदोन्नत किया है।इस अवसर पर सुनील पंडित तुगलपुरिया ने कहा,

“पार्टी ने जो विश्वास और सम्मान दिया है, उसे मैं अपनी निष्ठा, मेहनत और सेवा भाव से सार्थक सिद्ध करूंगा। मेरा लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।”

Related Articles

Back to top button