उत्तरप्रदेश
यूपी में संगठन को मजबूती दे रही कांग्रेस,चुनावों की तैयारी में जुटी। तीन नए उपाध्यक्ष, 13 महासचिव व 53 सचिव नियुक्त किए।,गौतमबुद्धनगर के अजीत दौला व राजेंद्र अवाना बने प्रदेश सचिव।
कांग्रेस पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को ध्यान में रखते हुए संगठन को विस्तार देना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में पार्टी ने मंगलवार को तीन नए उपाध्यक्ष, 13 महासचिव व 53 सचिव की नियुक्ति की है।
इस नियुक्ति में जातीय समीकरणों का पूरा ध्यान रखा गया है। घोषित की गई लिस्ट में विश्व विजय सिंह, गयादीन अनुरागी व दीपक कुमार को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा, संजीव शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, राहुल रिछारिया, अंशु तिवारी, सुशील पासी, फूल कुंवर, श्याम सुंदर उपाध्याय, शिव पांडेय, धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू, देवेंद्र प्रताप सिंह, त्रिभुवन नारायण मिश्र, मनिंद मिश्रा और कुमुद गंगवार को महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, 53 सचिव बनाए गए हैं।